नई दिल्ली : रामलीला मैदान में घायल हुईं महिला की हालत और गंभीर
6:25 pm
नई दिल्ली, आँखों देखी न्यूज़ : भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ योग गुरु बाबा रामदेव और उनके समर्थकों के अनशन के खिलाफ पिछले सप्ताह की गई पुलिस कार्रवाई में घायल हुईं 51 वर्षीया राजबाला की हालत 'बेहद नाजुक' बनी हुई है। यह जानकारी उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने शनिवार को दी।
जी. बी. पंत अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक एन. शशि गुरुराजा ने अपने बयान में कहा कि राजबाला होश में हैं। उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है और उनकी हालत बेहद नाजुक है।
गुड़गांव की रहने वाली राजबाला की रीढ़ की हड्डी में गम्भीर चोट आने की वजह से पांच जून को उनका ऑपरेशन किया गया था।

