अब बाल ठाकरे के लिए कपडे उतारेगी कविता



आँखों देखी न्यूज़ : जानवरों के लिए कपड़े उतारने वाली कविता राधेश्याम को अपने सनसनीखेज बोल्डफोटो शूट से कोई पछतावा नहीं है। जबकि लोगों ने इस पर काफी आपत्ति जताई है। कविता कहती हैं यदि बाल ठाकरे पर कोई मुसीबत आती है तो वे कपड़े उतारने से परहेज नहीं करेंगी।

कविता ने कहा कि मैंने जिंदगी में जो भी काम किया है, उस पर कभी पछतावा नहीं किया। ऐसे में बोल्ड फोटो शूट पर किस बात का पछतावा।

कविता को न तो पब्लिक के कमेंट की परवाह है और न नेताओं की। वो कहती है कि यह मेरी मर्जी है कि मैं कपड़े उतारुं या और कुछ करूं। मुझे किसी का डर नहीं लगता है। वह खुल कर कहती हैं कि आखिर डर किस बात का। जिंदगी के हर फैसले मैंने अपने हिसाब से लिए हैं। जिंदगी को मैं अपने हिसाब से जीती हूं। डरने का कोई सवाल ही नहीं होता।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता बाल ठाकरे को वो अपना आइडियल मानती हैं और वह ठाकरे की सच्चई और उनके सच बोलने की कायल हैं।
अपने बोल्ड फोटो शूट से चर्चा में आईं कविता कहती हैं कि बचपन से उन्हें जानवरों से प्यार है। जब भी जानवरों पर अत्याचार की खबर सुनती हूं। दिल बैचेन हो जाता है। यही वजह है कि उन्होंने इनके लिए कपड़े उतारने से भी परहेज नहीं किया। इसकी एवज में उन्होंने एक भी पैसा नहीं लिया
बता दे कि बॉलीवुड की दो फिल्मों और एक सीरियल में काम कर चुकीं कविता राधेश्याम दिल्ली की रहने वाली हैं। फिलहाल वह मुंबई में काम कर रही हैं। पिछले दिनों उन्होंने जानवरों के लिए अपने कपड़े खोल कर सनसनी मचा दी थी।




Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:56 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh