एमएफ हुसैन के निधन से बहुत दुखी हुई अनुष्का


फिल्म 'बैंड बाजा बारात' गर्ल अनुष्का शर्मा महान चित्रकार एमएफ हुसैन के निधन से बहुत दुखी और निराश है। क्योंकि कुछ माह पहले ही हुसैन ने इस अभिनेत्री को कैनवास पर उतारने का मन बनाया था और शायद ऐसा हो जाता तो अनुष्का ये सम्मान हासिल करने वाली अंतिम अभिनेत्री हो सकती थी।


गौरतलब है कि हुसैन साहब कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों को कैनवास पर पेंट कर चुके थे। जिनमें माधुरी दीक्षित का नाम सबसे पहले आता है। इस लिस्ट में अमृता राव और तब्बू का नाम भी शामिल हैं।


अनुष्का कहती है कि हुसैन साहब के निधन से कल की शाम बहुत निराशाजनक रही। भगवान उनके परिवार को इस क्षति को सहने की ताकत दे। अनुष्का का आगे कहती है कि मैं हुसैन के निधन से बहुत निराश हूं, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि मैंने कुछ समय पहले ही उनसे फोन पर बात की थी। तब उन्होंने मेरे अभिनय की तारीफ करते हुए कहा था कि वे मुझे कैनवास पर उतारने चाहते है।

लेकिन कोई बात नहीं उन्होंने ऐसा कहा ये ही मेरे लिए सम्मान की बात है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:49 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh