हरिद्वार : बाबा रामदेव ने फिर किया धरने पर बैठने का ऐलान


नई दिल्ली/हरिद्वार,आँखों देखी संवाददाता : बाबा रामदेव ने फिर धरना पर बैठने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही धरना स्थल की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं कुछ ही देर में दिल्ली के लिए निकलूंगा। बाबा ने कहा कि अगर मुझे दिल्ली में प्रवेश नहीं करने दिया गया तो मैं दिल्ली के आसपास कहीं अनशन पर बैठूंगा। रात 10 बजे तक मैं नए धरना स्थल की घोषणा कर दूंगा। गौरतलब है कि पुलिस ने बाबा रामदेव के अगले 15 दिनों तक दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है।

इस मौके पर बाबा ने कहा कि सरकार कालाधन को राष्ट्रीय संपत्ति घोषित नहीं करना चाह रही है, इसीलिए उन्होंने मेरी हत्या और मेरे आंदोलन की दबाने की कोशिश की।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:46 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh