मांग के अभाव में गैर बासमती चावल कमजोर
3:14 pm
नई दिल्ली , आँखों देखी संवाददाता : सीमित कारोबार के दौरान मांग कमजोर पडऩे से दिल्ली थोक अनाज बाजार में आज गैर बासमती चावल में 25 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई। छिटपुट खरीदारी और बिकवाली के बीच अन्य अनाजों के भाव मामूली उतार-चढ़ाव के बाद पूर्वस्तर पर अपरिवर्तित बंद हुए।
बाजार सूत्रों के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति के बीच उठाव सुस्त पडऩे से थोक बाजार में गैर बासमती चावल में गिरावट आई। चावल कच्चा परमल, वेन्ड, सेला और आई आर आठ के भाव 25 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 1800-1850 रुपये, 1975-2075 रुपये, 2075-2125 रुपये और 1675-1700 रुपये प्रति क्विंटल बंद हुए।

