नई दिल्ली : रामदेव की संपत्ति की जांच करेगी सीबीआई


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता बाबा रामदेव मुद्दे पर केन्द्र सरकार बुरी तरह से घिर गई है। उसकी चारों ओर आलोचना हो रही है। लेकिन उसने भी हार नहीं मानी है। वो बाबा रामदेव पर शिकंजा कसने के लिए उनकी 200 करोड़ की संपत्ति की जांच सीबीआई और आईटी यानी इनकम टैक्स विभाग के हाथों में देने का इरादा कर रही है। एक टीवी न्यूज चैनल के मुताबिक सरकार ने दोनों ही गु्र्पों को आदेश दे दिया है कि वो बाबा रामदेव की संपत्ति का ब्यौरा इक्ट्ठा करें।

बाबा के जिन संपत्ति पर सरकार जांच करवाने वाली हैं उसमें उनका हरिद्वार का पतंजलि योगपीठ, दिव्य पैकमैफ,वैदिक अष्टभजन ब्रॉडकास्टिंग, डायनमिक बिल्डकॉम, पतंजलि बायो रिसर्च इंस्टीट्यूट आदि शामिल हैं। बताया जा रहा है कि योग गुरू बाबा रामदेव इन कंपनियों से करोड़ो कमाते हैं। इन कंपनियों का अधिकार क्षेत्र बाबा के प्रवक्ता बालकृष्णन और बाबा के करीब मुक्ता नंद देखते हैं। ये भी पता लगाया जा येगा कि बाबा कानून के नियम के अनुसार अपनी कंपनी चलाते हैं या नहीं।

गौरतलब है कि कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने कई बार बाबा रामदेव की संपत्ति की जांच की मांग की है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि जो व्यक्ति दस साल पहले साईकिल चलाता था वौ आज फाइव स्टार होटल में बैठता है, उसके पास अरबों का माल है जो कि बिना काली कमाई के नहीं आ सकता है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:56 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh