नईदिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने पूछा आखिर क्‍यों बरसाई लोगो पर लाठिया


दिल्‍ली,आँखों देखी संवाददाता : सुप्रीम कोर्ट ने रामलीला मैदान पर आधी रात को पुलिस द्वारा बर्बर कार्रवाई को स्वत: संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्‍नर, दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और केंद्र के गृह सचिव को नोटिस जारी कर कारण जानना चाहा है कि आखिर कौन सी वजह थी कि आधी रात के वक्त शांत लोगों पर लाठियां बरसानी पड़ीं? गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने दो सप्ताह के भीतर नोटिस भेजकर जवाब मांगा है।

इससे पहले ही जैसे ही कोर्ट बैठा तो स्वत: संज्ञान लेते हुए रामलीला मैदान में शनिवार की रात को हुए लाठी चार्ज को आड़े हाथ लेते हुए जानना चाहा है कि आखिर कौन सी वजह थी कि रात में सोते लोगों पर लाठियां चलानी पड़ी? कानून के जानकारों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को समझाना होगा कि कौन सी मजबूरी थी कि शांतिपूर्ण सत्याग्रह कर रहे लोगों पर लाठियां बरसानी पड़ीं। सूत्रों की मानें तो सुप्रीम कोर्ट की इस कार्रवाई से सरकार घिरती नजर आ रही है।

आपको बता दे कि इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया और केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार से जबाव तलब किया है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट में इस बाबत एक पीआईएल भी दाखिल हो चुकी है। वहीं रामदेव के वकील भी सुप्रीम कोर्ट में इन मुद्दों पर याचिका दाखिल करने वाले हैं। अब देखना होगा कि सरकार कोर्ट को क्या जवाब देती है, हालांकि इन मुद्दों पर सरकार को दो हफ्ते के भीतर जबाव दाखिल करने हैं। लेकिन इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का संज्ञान लेना एक अहम मोड़ माना जा रहा है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:34 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh