नाइजीरिया : बच्चे पैदा करने के कारखाने का भंडाफोड़


आबुझा, आँखों देखी न्यूज़ : नाइजीरिया के दक्षिण इलाके में पुलिस ने एक ‘बेबी फैक्ट्री’ यानी बच्चे पैदा करने के कारखाने का भंडाफोड़ किया है, जहां युवतियों को जबरन गर्भवती करके उनसे पैदा होनेवाले बच्चों को यौन बाजार में और बंधक मजूदर बनाने के लिए बेच दिया जाता था।

आबिया राज्य के पुलिस आयुक्त बाला हसन ने इस जघन्य अपराध का खुलासा करने का दावा करते हुए बताया कि अबा इलाके में छापेमारी के दौरान इस फैक्ट्री का पता चला। यहां पर 15 से 16 साल की युवतियों के साथ जबरन शारीरिक सम्बंध बनाकर उन्हें गर्भवती कर दिया जाता था और इस तरह से पैदा हुए बच्चों को खुले बाजार में बेच दिया जाता था। बाद में इन बच्चों का इस्तेमाल शरीर की भूख मिटाने और धार्मिक क्रियायों को संपन्न कराने के लिए किया जाता था।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने ऐसी 32 लड़कियों को वहां से मुक्त कराया है। उनके बच्चों को करीब 192 अमेरिकी डॉलर में बेच दिया जाता था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:21 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh