ब्रमिंघम : प्यार करने से नियंत्रित रहता है ब्लड प्रेशर
विशेष 5:07 pm
आँखों देखी न्यूज़ : किसी से प्यार करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। एक शोध में खुलासा हुआ है कि प्यार की अनुभूति रक्तचाप को नियंत्रित करने में मददगार होती है। प्यार में इंसान को बड़े से बड़ा दुख भी छोटा लगता है। प्यार रोजमर्रा की जिंदगी में आने वाली परेशानियों से उबरने में भी मदद करता है।
बमिंघम यंग यूनिवर्सिटी की शोधकर्ता जूलियाने होल्ट ने अपने शोध के बाद बताया कि अविवाहित लोगों का ब्लड प्रेशर शादीशुदा खुशहाल जिंदगी व्यतीत कर रहे पति-पत्नी के मुकाबले काफी कम था। उन्होंने अपने शोध में यह भी पाया कि तनावग्रस्त वैवाहिक जिंदगी बिता रहे लोगों का ब्लड प्रेशर अविवाहित और खुशहाल जिंदगी जीने वाले लोगों से काफी ज्यादा था। जिससे यह साफ हुआ कि प्यार ब्लड प्रेशर को नियंत्रण रखता है।
लैंस्ताड ने बताया कि जीवन साथी से हमारे संबंधों का स्तर तनाव से निपटने में काफी हद तक सहायक होता है। किसी भी व्यक्ति के करीबी व्यक्ति द्वारा जब कोई भावनात्मक सलाह दी जाती है तो नकारात्मक विचारों में कमी आती है और किसी भी प्रकार के तनाव से जल्दी उबरा जा सकता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि एक अच्छा जीवनसाथी आपके तनाव को कम करने में मददगार होता है। जीवनसाथी आपको शराब या दूसरी बुरी आदतों से दूर रहने की भी सलाह देता है। लैंस्ताड बताती है कि प्रेम संबंध जिंदगी के मायने और अर्थो को पूरी तरह बदल देते है।

