लखनऊ : सरकार को परिणाम भुगतना पड़ेगा: मुलायम
राजनीति 4:42 pm
लखनऊ, आँखों देखी संवाददाता : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में आधी रात को बाबा रामदेव के समर्थकों पर पुलिस कार्रवाई से ऐसा लगता है कि सरकार मानसिक संतुलन खो बैठी है।
लखनऊ में मुलायम सिंह ने कहा कि रामदेव के समर्थकों पर रात को की गई कार्रवाई के बाद ऐसा लगता है कि सरकार मानसिक संतुलन खो बैठी है और इसका परिणाम सरकार को भुगतना पड़ेगा। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह द्वारा रामदेव को ठग बताए जाने के सवाल पर मुलायम ने कहा कि जो लोग उन्हें ठग बता रहे हैं वह पहले अपने गिरेबान में झांके। कांग्रेस से बड़ा ठग कोई नहीं है।

