ब्रिटेन ने बनाई तैरती हुई आइसक्रीम वैन


लंदन। ब्रिटेन में दुनिया की पहली पानी पर तैरती हुई आइसक्रीम वैन तैयार की गई है। इसका नाम है एचएमएस फ्लेक 99।

ब्रिटिश अखबार डेली मेल के अनुसार, ब्रिटेन में नेशनल आइसक्रीम वीक मनाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में पानी पर तैरने वाली आइसक्रीम वैन तैयार की गई है। माना जा रहा है कि ब्रिटेन में एक बार फिर से आइसक्रीम को लोकप्रिय बनाने के लिए यह प्रयास किया गया है। खास बात यह है कि इस आइसक्रीम वैन में ईधन की खपत भी न के बराबर होती है।

इस आइसक्रीम वैन के कैप्टन मिस्टर माउनफील्ड ने कहा कि मैं इसका काम संभालता हूं और इसमें मुझे काफी मजा आता है। इससे ब्रिटेन में आइसक्रीम व्यापार में काफी उछाल आने की उम्मीद है।

आइसक्रीम निर्माता कम होते व्यापार काफी चिंता जताई है। बढ़ती महंगाई को देखते हुए इस उद्योग में भी काफी गिरावट आई है। पिछले 50 साल में ब्रिटेन में आइसक्रीम वैन की संख्या 20 हजार से घटकर पांच हजार पर आ गई है। यहां शोर के चलते स्कूलों, पार्को और रिहाइशी इलाकों से आइसक्रीम वैन लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इससे भी कंपनियां परेशान हैं। चीनी, दूध और ईधन के बढ़ते दामों के चलते आइसक्रीम कंपनियों का मुनाफा भी लगातार घट रहा है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:35 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh