नई दिल्ली : लड़की के भाई ने की प्रेमी के माता पिता की गोली मारकर हत्या
2:06 pm
नई दिल्ली। देश की राजधानी में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। लड़की के भाई ने दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक घर में घुसकर प्रेमी के माता पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी का नाम सोनू बताया जा रहा है।
दरअसल सोनू की बहन गीता दुर्गेश के साथ 2010 में भाग गई थी। गुस्साया सोनू आज सुबह अपने दोस्तों के साथ दुर्गेश के कत्ल के इरादे से हर्ष विहार आया था, लेकिन दुर्गेश घर की ऊपरी मंजिल पर छुप गया। अपने बेटे की जान बचाने के लिए दुर्गेश की मां ने सोनू को ऊपर नहीं जाने दिया, इससे गुस्साए सोनू ने दुर्गेश के माता-पिता पर गोली चला दी।
माता पिता का नाम शारदा प्रसाद और शोभा तिवारी है। हत्या के बाद से आरोपी सोनू फरार है।

