इंडियन ऑयल के पंपों पर 1.35 रु. महंगा हुआ पेट्रोल



नई दिल्‍ली, आँखों देखी संवाददाता : सरकारी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑइल ने बुधवार से पेट्रोल के दामों में एक बार फिर वृद्धि करने जा रही है। हालांकि दिल्ली में पेट्रोल पंपों पर सुबह 10 बजे तक पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ौत्‍तरी नहीं की गई थी पर माना जा रहा है कि 12 बजे रात के बाद कोई सर्कुलर जारी हो जायेगा। कंपनी के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कंपनी इस बार आपके पाकेट में 1।35 रु. प्रति लीटर कीसेंध लगाएगी।

कंपनी के अधिकारी का कहना है कि 15 मई को हुई 5 रु. प्रति लीटर की बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है। इस तरह पंद्रह दिन में पेट्रोल के दामों में दो बार इजाफा हुआ और यह 6.35 रु. प्रति लीटर तक पहुंच जाएगा।

इंडियन ऑइल देश की सबसे बड़ी ईंधन रिटेलर मानी जाती है। कंपनी के चेयरमैन आरएस बुतोला ने बताया कि भाव बढ़ाने के बाद भी हमें प्रति लीटर पेट्रोल पर 4.58 रु. प्रति लीटर का नुकसान झेलना पड़ रहा है। वैट शामिल करने के बाद यह घाटा 5.50 रु. प्रति लीटर तक पहुंच जाता है। उनका कहना था कि चूंकि सरकार कंपनी को इसकी क्षतिपूर्ति नहीं करती, जबकि कंपनी बाजार भाव से काफी कम पर ईंधन बेच रही है।

आपको बता दें कि वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता वाले पेट्रोल-डीजल पर अधिकृत मंत्री समूह की बैठक 9 जून को प्रस्तावित है। जिसमें डीजल, रसोई गैस व मिट्टी के तेल के दामों पर पुनः विचार किए जाने की संभावना है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:28 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh