सिगरेट पीने पर सलमान पर लगा जुर्माना
मनोरंजन 2:36 pm
आँखों देखी न्यूज़ : बॉलीवड के दबंग हीरो सलमान खान भले ही पर्दे पर जो करें, उन्हें सराहा जाता है लेकिन पर्दे के बाहर उनकी गलत हरकतों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। क्योंकि पर्दे के बाहर वो एक आम आदमी ही है इसलिए जो नियम-कानून एक आम आदमी पर लागू होता है वो ही सलमान खान पर लागू होगा। जिसकी जीती जागती मिसाल दिखी पटियाला में।
जहां सल्लू मियां अपनी आने वाली फिल्म बॉडीगार्ड की शूटिंग कर रहे थे। हुआ यूं कि जनाब ने शूटिंग से बाहर निकल कर सार्वजिनक स्थल पर सिगरेट पीना शुरू कर दिया। एक तो वो सिंगरेट पी रहे थे ऊपर से मंगलवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस था। सो स्वास्थ्य मंत्रालय ने ठोंक दिया सल्लू मियां पर 200 रूपये का जुर्माना। सलमान के साथ जुर्माना उस होटल मालिक पर भी लगाया गया क्योंकि उसके ही होटल में सलमान धूम्रपान कर रहे थे।

