हरियाणा : पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल का निधन


हिसार, आँखों देखी संवाददाता : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और अग्रणी जाट नेता भजन लाल का आज एक स्थानीय अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया।

मुख्यमंत्री के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि 81 वर्षीय नेता को दोपहर में दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका परिवार उन्हें गुड़गांव के मेडिसिटी में स्थानांतरित करने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इतने में ही उन्हें शाम पांच बजे एक बार फिर दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया।

हिसार से लोकसभा सदस्य भजन लाल के परिवार में उनकी पत्नी जासमा देवी, दो पुत्र चंद्र मोहन [पूर्व उप मुख्यमंत्री], कुलदीप विश्नोई [विधायक] और एक पुत्री हैं। सूत्रों के मुताबिक, तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके भजन लाल का अंतिम संस्कार कल किया जाएगा। उन्होंने पिछला चुनाव कुलदीप विश्नोई द्वारा बनाई गई पार्टी हरियाणा जनहित कांग्रेस-बीएल के प्रत्याशी के तौर पर लड़ा था।

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भजनलाल की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे बीच एक अच्छा नेता नहीं रहा। हम सभी को उनकी कमी खलेगी

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:26 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh