हापुड़ : सेल्समैन से लूटी शराब की पेटी


हापुड़, आँखों देखी संवाददाता : बाबूगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा छावनी के पास स्थित शराब की मॉडल शॉप के सेल्समैनको मारपीट कर घायल कर हमलावरों ने वहां से शराब की कई पेटी लूट ली। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

कस्बा छावनी में अंग्रेजी शराब की मॉडल शॉप पर अमरपाल सिंह पुत्र रामचरण निवासी इकवारा हस्तिनापुर मेरठ सेल्समैन के रूप में कार्यरत है। सोमवार की तड़के करीब साढे़ चार बजे वह मॉडल शॉप के पीछे सो रहा था। इसी बीच चार पांच लोगों ने उसे सोते हुए में मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गया। बदमाश मॉडल शॉप से शराब की पेटी निकलकर भाग गए। दिन निकलने पर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल सेल्समैन को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार का कहना है कि रविवार की देर रात को सेल्समैन और कुछ शराबियों के बीच में लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। लेकिन उस समय मामला शांत हो गया था। संभवत: उसी के चलते यह घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए गए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:56 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh