हरिद्वार : सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार की मौत


देहरादून, आँखों देखी संवाददाता : तीर्थ यात्रियों को लेकर हरिद्वार से देहरादून जा रही एक मिनी बस पर पेड़ गिरने से एक महिला समेत चार लोगों की मृत्यु हो गयी और तीन अन्य घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार देहरादून के पास रायवाला में आंधी के कारण मिनी बस पर एक पेड़ गिर गया। जिससे उसमें सवार 26 में से चार लोगों की मौत हो गयी।

सूत्रों के अनुसार बस में सवार सभी यात्री दिल्ली के रहने वाले हैं।

सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh