हरिद्वार : बाबा रामदेव ने खत्म किया अनशन


हरिद्वार , आँखों देखी संवाददाता : योगगुरू बाबा रामदेव ने आख़िर नौवें दिन देहरादून के अस्पताल में अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया। श्रीश्री रविशंकर, मोरारी बापू और हरिद्वार के क़रीब 50 संतों की उपस्थिति में बाबा रामदेव ने मौसमी का जूस पीकर अपना अनशन ख़त्म किया.बाबा रामदेव के साथ अनशन कर रहे उनके सहयोगी बालकृष्ण ने भी अपना अनशन ख़त्म कर दिया है.। बाबा रामदेव की ओर से अखिल भारतीय संत समाज, मोरारी बापू और बालकृष्ण ने कहा है कि उनका आमरण अनशन ख़त्म हो गया है लेकिन काले धन को लेकर चल रहा आंदोलन जारी रहेगा उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों की ओर से डॉक्टर दीपक गोयल ने कहा है कि बाबा रामदेव का स्वास्थ्य ठीक है और जल्द ही उन्हें वॉर्ड में लाया जाएगा और एक-दो दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी.

बाबा रामदेव का अनशन ख़त्म होने की घोषणा के साथ अस्पताल के बाहर उनके भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है.रविवार की सुबह श्री श्री रविशंकर ने बाबा रामदेव से तीसरी बार मुलाक़ात की थी और इसके बाद अनशन ख़त्म करने की घोषणा की गई इस बीच केंद्र सरकार की ओर से क़ानून मंत्री वीरप्पा मोइली ने साफ़ कर दिया था कि सरकार बाबा रामदेव से इस बारे में कोई बातचीत नहीं करने जा रही है.चर्चा थी श्री श्री रविशंकर केंद्र सरकार और बाबा रामदेव के बीच मध्यस्थता कर रहे हैं

अनशन ख़त्म करने के बाद मोरारी बापू के साथ पत्रकारों के सामने आए बालकृष्ण ने कहा, "श्री श्री रविशंकर, मोरारी बापू और हरिद्वार के सभी अखाड़ों के संतों के अनुरोध और सामाजिक संगठनों के आग्रह को शिरोधार्य करते हुए बाबा रामदेव ने अपना आमरण अनशन समाप्त कर दिया है."

उन्होंने कहा, "अपना आमरण अनशन समाप्त करते हुए उन्होंने संकल्प लिया है कि वे अपनी अंतिम सांस तक इस आंदोलन को अंतिम लक्ष्य तक पहुँचाएँगे."इस सवाल पर कि उनकी मांगों पर सरकार तो झुकी नहीं है तो क्या ये बाबा रामदेव की हार नहीं है, बालकृष्ण ने कहा, "ये हमारी हार इसलिए नहीं है क्योंकि काले धन के मामले पर बाबा रामदेव का आंदोलन पूरे समाज को संगठनात्मक रुप में खड़े करने और सरकार की आंख खोलने का अभियान था और अब समाज खड़ा हो गया है."उन्होंने कहा, "न तो ये हार है और न समापन क्योंकि आंदोलन अभी जारी रहेगा और हम निरंतर संघर्ष करते रहेंगे."

जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने (बालकृष्ण ने) और बाबा रामदेव ने एक साथ ही आमरण अनशन शुरु किया था, वे तो पत्रकारों से बात कर रहे हैं लेकिन बाबा रामदेव योगी होने के बावजूद अस्पताल के बिस्तर पर हैं तो उन्होंने सफ़ाई देते हुए कहा कि इससे पहले देश भर में एक लाख किलोमीटर की यात्रा के दौरान भी बाबा रामदेव का खाना पीना ठीक से नहीं चल रहा था.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 2:45 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh