मुम्बई : शेयर बाजार में आई गिरावट


मुंबई, आँखों देखी संवाददाता : देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 72।13 अंक और निफ्टी 27।85 अंक की गिरावट के साथ खुला।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज [बीएसई] का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 72.13 अंक गिरकर 18,060.11 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में सेंसेक्स में 85 अंक की गिरावट के साथ 18,047 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज [एनएसई] का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी 27.85 अंक गिरकर 5,419.65 अंक पर खुला। शुरुआती 20 मिनट के कारोबार में निफ्टी में 33 अंक की गिरावट के साथ 5,414 अंक के स्तर पर कारोबार हुआ।

बीएसई में शुरुआती कारोबार में एफएमसीजी क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी क्षेत्रीय सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। बैंकिंग, रियल्टी और टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुएं सूचकांकों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 10:42 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh