हापुड़ : कचहरी परिसर में प्रेमी युगल की जमकर पिटाई


आँखों देखी संवाददाता : कचहरी परिसर में कुछ लोगों ने एक प्रेमी युगल को जमकर पीटा। इसके बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित युवती ने बताया कि हमलावर उसके परिजन थे और उसके प्रेम विवाह के खिलाफ थे। हापुड़ के डीएसपी ने प्रेमी युगल को पिलखुवा पुलिस को सौंपकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला छिद्दापुरी निवासी यशपाल सिंह की पुत्री जूही रानी 15 मार्च 2011 को संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। यशपाल ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। बुधवार को लापता युवती मोहल्ले के ही निवासी अपने प्रेमी जितेंद्र सिंह पुत्र प्रेम पाल सिंह के साथ कचहरी परिसर पहुंची। जूही के परिजनों को भी उसके वहां आने की सूचना मिल गई और उन्होंने कचहरी परिसर में ही दोनों पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कपिल देव सिंह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने प्रेमी युगल को अपने कब्जे में ले लिया। इस बीच मामला बिगड़ता देख हमलावर कचहरी परिसर से भागने में कामयाब हो गए।

जूही ने डीएसपी को बताया कि वह बालिग है और उन्होंने 17 फरवरी 2011 को दिल्ली की एक अदालत में शादी की थी। तीन मई 2011 को उन्होंने गाजियाबाद में अपनी शादी रजिस्टर्ड भी करवाई थी। इसी मामले में वो बुधवार को बयान देने अदालत पहुंचे थे, लेकिन उसके परिजनों ने उन पर धावा बोल दिया। बाद में डीएसपी ने उनसेपूछताछ करने के बाद उन्हें पिलखुवा कोतवाली पुलिस के हवाले कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:56 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh