हापुड़ : मीट से भरा ट्रक लूट ले गए बदमाश


हापुड़, आँखों देखी संवाददाता : कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर हथियारबंद बदमाशों ने ड्राइवर सहित तीन लोगों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के मीट से भरा ट्रक लूट लिया। बदमाश लूट का शिकार हुए तीनों लोगों को ट्रक से फेंककर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के संभल निवासी ड्राइवर यासीन पुत्र अब्दुल हमीद अपने क्लीनर मुनीत पुत्र रहीश के साथ मंगलवार की देर रात को मिनी ट्रक नंबर यूपी 15 एपी 7402 में दस लाख रुपये से अधिक का मीट भरकर दिल्ली के लिए जा रहा था। उसके साथ मीट मालिक हसीन भी था। ट्रक कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बाईपास पर सबली कट के पास पहुंच तो वहां पुलिस वाहन जैसा दिखने वाली जिपसी में सवार बदमाशों ने ट्रक को टार्च दिखाकर रोक लिया और तीनों को बंधक बनाकर ट्रक में ही डाल लिया। इसके बाद ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की ओर चल दिए। बदमाशों ने निजामपुर तिराहे के पास तीनों को सड़क पर फेंक दिया और मिनी ट्रक लेकर फरार हो गए। पीड़ित जैसे तैसे अपने को बंधनमुक्त कर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश की, लेकिन ट्रक का कुछ पता नहीं चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अशोक राणा का कहना है कि मीट से भरे मिनी ट्रक लूट की घटना संदिग्ध लग रही है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:50 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh