मेरठ : वायर चुराने वाले दो चोर गिरफ्तार


मेरठ , आँखों देखीं संवाददाता : मंगलवार को मोदीपुरम में ओएचइ वायर चुराने वालों को आरपीएफ ने धर-दबोचा। दो चोरों के साथ ही कबाड़ी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

मंगलवार रात जब चोर तार चोरी कर रहे थे उसी दौरान ट्रेन आ गयी थी। यह देख चोरों ने कटा हुआ तार झाड़ियों में छिपा दिया और भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा आयुक्त जेपी मीना व इंस्पेक्टर क्राइम एलआर मीना ने घटना के जल्द खुलासे के आदेश दिये थे।

आरपीएफ इंस्पेक्टर आरके यादव ने बताया कि प्लान के तहत सब इंस्पेक्टर वेद प्रकाश शर्मा, एएसआइ राजेश कुमार, कांस्टेबिल वीरेंद्र, यशपाल, असपाल, सोमेंद्र की टीम बनायी गयी। बुधवार सुबह जैसे ही सलीम पुत्र सिराजुद्दीन व मोहित पुत्र अमरजीत निवासी मोदीपुरम चुराये हुए तार को लेने आये तो इन्हें पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि ये लोग फेस-1 पल्लवपुरम में कबाड़ी की दुकान करने वाले हिमांशु जैन पुत्र जयप्रकाश जैन को तार बेचते थे। इन तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से काफी मात्रा में चोरी किया हुआ ओएचई वायर बरामद हुआ है। सलीम व मोहित ने कई चोरी की घटनाओं में अपना हाथ होना स्वीकार किया।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:43 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh