दो दिनो से लापता आचार्य बालकृष्ण

आँखों देखी संवाददाता, दिल्ली : हमेशा बाबा रामदेव के साथ नजर आने वाले आचार्य बालकृष्ण का पिछले दो दिनों से कोई पता नहीं है। बाबा रामदेव का कहना है कि रामलीला मैदान से गायब हुए अधिकांश लोग दिल्ली पुलिस के कब्जे में हैं।

आचार्य बालकृष्ण, रामदेव के सबसे निकटस्थ माने जाते हैं। शनिवार को पुलिसिया कार्रवाई से पहले वह दिल्ली के रामलीला मैदान में रामदेव के करीब ही दिखाई दिए थे। आचार्य बालकृष्ण की गैर मौजूदगी के बारे में सोमवार को जब रामदेव से पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब देने के बजाय कहा, 'रामलीला मैदान से गायब हुए अधिकांश लोग दिल्ली पुलिस के कब्जे में हैं।'

गौरतलब है कि एक दिन पहले उंन्होंने बालकृष्ण से बातचीत होने और उनके किसी गोपनीय मिशन पर लगे होने की बात कही थी। इस बाबत जब दिल्ली के पुलिस आयुक्त बी.के. गुप्ता से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बालकृष्ण को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में नहीं लिया है।

बालकृष्ण गुप्त नेपाली अपराधी ?

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने कहा कि बालकृष्ण गुप्त नेपाली अपराधी है और उनके ऊपर कई केस चल रहे है। गौरतलब है कि जब से बाबा रामदेव ने अनशन का ऎलान किया है कि तभी से दिग्विजय सिंह लगातार बयानबाजी कर रहे है। लेकिन इस बार उन्होने बाबा रामदेव के डिप्टी बालकृष्ण गुप्त को निशाना बनाया है। वहीं बाबा रामदेव ने दिग्विजय सिंह के इस बयान को बेबुनियाद करार दिया है और कहा कि यह सिर्फ बालकृष्ण जी की छवि को खराब करने की साजिश है।


कांग्रेस महासचिव ने कहा कि नेपाल के एक अपराधी को भारत में रहने की अनुमति कैसे मिली! किसने दी उनको अनुमति, इसकी जांच होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि बालकृष्ण दिल्ली में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद लापता हैं। हालांकि बाबा रामदेव ने कहा है कि वह सुरक्षित हैं और गुप्त मिशन पर लगे हुए हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 5:06 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh