सीरिया: सैंकडो बंदूकधारियों का पुलिस दल पर हमला, 80 पुलिसकर्मियों की मौत


दमिश्क। सीरिया में सैक़डों बंदूकधारियों ने पुलिस के एक दल पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें 80 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी "साना" के अनुसार घटना इदलेब प्रांत के जिसर अल-शुघोर में हुई। पुलिस सरकार विरोधी प्रदर्शन से उपजी अव्यवस्था को नियंत्रित करने जा रही थी। हथियारबंद लोगों ने एक सुरक्षा केंद्र तथा कई सरकारी भवनों पर भी हमला किया और कुछ को आग लगा दी। विद्रोहियों ने एक गोदाम से पांच टन डायनामाइट भी चुरा लिया।

"साना" के अनुसार, सुरक्षा बल क्षेत्र में नागरिकों की रक्षा के लिए पहुंचे थे। सीरिया में मार्च से ही देश में सुधारों तथा अधिक स्वतंत्रता की मांग को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:18 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh