सत्याग्रही महिलाओं के भेष में नहीं भागते:कांग्रेस


नई दिल्ली। कांग्रेस के प्रवक्ता जनार्दन द्विवेदी ने भाजपा पर केंद्र की सत्ता में वापसी के लिए समस्या पैदा करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने रामदेव की तुलना भाजपा द्वारा महात्मा गांधी और विवेकानंद से किये जाने की भी आलोचना की।

यहां सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में द्विवेदी ने रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि संत होने का दावा करने वाला व्यक्ति महिलाओं के भेष में बचकर निकला। उन्होंने कहा कि सत्याग्रही महिलाओं के भेष में नहीं भागते। इसी संवाददाता सम्मेलन में द्विवेदी पर एक कथित पत्रकार ने जूता ताना था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 9:21 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh