मेरठ : भाजपा सभासद की पत्नी का दिन दहाड़े अपहरण
11:55 am
मेरठ। प्रदेश में मेरठ जिले के किठौर से भारतीय जनता पार्टी सभासद की चिकित्सक पत्नी कल से लापता है। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका जतायी है।पुलिस प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि भाजपा सभासद ब्रिजेश त्यागी की पत्नी डा. सुमन त्यागी का किठौर कस्बे में क्लीनिक है।वह घर से क्लीनिक के लिए गयी थी लेकिन वहां नहीं पहुंची और शाम तक घर भी नहीं आयी।उन्होंने बताया कि सुमन घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने कल रात उसके अपहरण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने छानबीन शुरु कर दी।

