बेटे ने की बाप की निमर्म हत्या
11:52 am
मऊ,आँखों देखी संवाददाता : प्रदेश में मऊ जिले के कोपागंज इलाके में आज एक बेटे ने ईंटों से प्रहार करके अपने पिता की जान ले ली। 22 वर्षीय युवक पंचानंद ने अपने पिता शिवमुनि की ईंटों से प्रहार करके इसलिए जान ले ली कि कल शाम किसी बात पर उन्होंने उस पर हाथ चला दिया था। बाप के मारने की सजा इस दरिंदे बेटे ने इस तरह से दिया।
पुलिस ने बताया है कि कोपागंज इलाके में कसारा गांव में आज 22 वर्षीय युवक पंचानंद ने अपने पिता शिवमुनि की ईंटों से प्रहार करके इसलिए जान ले ली कि कल शाम किसी बात पर उन्होंने उस पर हाथ चला दिया था।
हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है

