डा. सिंह के स्थान पर श्री राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए

कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए जिससे उनकी देश चलाने की क्षमता का भी पता चल सके.

चंडीगढ़ में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महासचिव एवं प्रवक्ता रवि शंकर प्रसाद ने मंहगाई,भ्रष्टाचार और काला धन के विरूद्ध पार्टी द्वारा चलाये जा रहे राष्ट्रीय जन जागरण अभियान के तहत कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जिस तरह श्री गांधी को प्रधानमंत्री बनाए जाने की दलीलें दी जा रही हैं उसे देखते हुये डा. सिंह के स्थान पर श्री गांधी को प्रधानमंत्री बनाया जाए ताकि देश चलाने की उनकी क्षमताओं का पता चल सके. कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री पद का मजाक बनाकर रख दिया है.

उन्होंने कहा कि श्री गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार चुनाव प्रचार किया था लेकिन जिन सीटों पर उन्होंने प्रचार किया उनमें से अधिकांश पर जमानतें भी जब्त हो गयीं.

उन्होंने कहा कि मनमोहन सरकार के पेंच ढीले पड़ गये हैं. कैसी विडंबना है कि बांये हाथ को नहीं पता कि दायां हाथ क्या कर रहा है. कांग्रेस दावा करती है कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन यह कार्रवाई क्रूर मजाक बनकर रह गयी है.

श्री प्रसाद ने कहा कि टू जी स्पेक्ट्रम घोटाला से लेकर राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में यदि विपक्ष का दबाव,मीडिया का प्रभाव और उच्चतम न्यायालय का दबाव हंटर न होता तो आज तक कोई कार्रवाई नहीं होती और सरकार का असली चेहरा सामने न आ पाता.

उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार, महंगाई और काला धन के खिलाफ अपना अभियान इसी तरह जारी रखेगी. उन्होंने कांग्रेस के लोगों से आगाह किया कि वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का नाम बिना बात हर मामले में घसीटना बंद करें. अन्ना हों या रामदेव, जयप्रकाश नारायण रहे हों या पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह सभी को आर एसएस के नाम से जोड़ा गया और कांग्रेस को हार का स्वाद चखना पड़ा लेकिन फिर भी वह बाज नहीं आती.

भाजपा नेता ने केन्द्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर उसने पेट्रोलियम पदार्थों के बढे हुए दाम तुरंत वापस नहीं लिए तो भाजपा आंदोलन तेज करेगी. भ्रष्टाचार के जख्म दे रही संप्रग सरकार ने तेल और गैस के दाम बढ़ाकर आम आदमी के जख्मों पर नमक छिड़का है.कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को आम आदमी की नहीं तेल कंपनियों की फिक्र है. देश की अर्थव्यवस्था के कारण ही अराजकता का माहौल है.

अर्थशास्त्री डा. सिंह के राज में महंगाई मजाक बनकर रह गयी है.श्री प्रसाद ने कहा कि देश के सात राज्यों में भाजपा का शासन है तथा दो में वह सहयोगी की भूमिका निभा रही है. कांग्रेस ने यदि लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की तो उसका डटकर विरोध किया जायेगा.

उन्होंने केन्द्र सरकार पर गैर कांग्रेसी सरकारों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने और बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुये कहा कांग्रेस की यह मनमानी अब नहीं चलेगी. जनता सब जान चुकी है और समय पर वह सबक सिखायेगी.

Posted by गजेन्द्र सिंह at 11:02 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh