मुजफ्फरपुर : प्रेमिका की हत्या कर शादी करने पहंचा दूल्हा


मुजफ्फरपुर, आँखों देखी संवाददाता : जिले में एक ऐसी शादी होने जा रही थी जिसमें दूल्हा हत्या का आरोपी था और पुलिस की नज़रों में फरार चल रहा था। वो तो अच्छा हुआ कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे को जैसे ही इसकी भनक लगी वह फरार हो गया। यह दूल्हा प्रेम किसी से करता था और शादी कहीं और तय कर ली। लेकिन, दूल्हा चालाक निकला। उसे शक था कि शादी की राह में उसकी प्रेमिका बाधक बन सकती है इसलिए उसे ठिकाने लगा दिया। उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं प्रेमिका की हत्या के तीन दिन बाद ही शादी करने भी पहुंच गया। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख वह मंडप से भाग निकला।

क्या है मामला ?

मिठनपुरा थाना क्षेत्र के तिवारी टोला मोहल्ले में बीते गुरुवार को पूजा श्रीवास्तव की हत्या हुई थी। इस हत्या का आरोपी प्रेमी अमरजीत रविवार को मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चेचरी गांव में पूरी बारात के साथ शादी करने के लिए पहुंचा। पुलिस को सूचना मिली। जैसे ही पुलिस पहुंची, अमरजीत भाग निकला। इसके बाद घरवालों ने बारात लौटा दी।

शादी का झांसा देकर खेला जिस्मों से

पुलिस ने बताया कि अमरजीत दरभंगा के सिंघवारा थाना क्षेत्र के मेहसा गांव के आनंद बिहारी मल्लिक का पुत्र है। अमरजीत ने पूजा को प्रेमजाल में फंसाया था। शादी का झांसा दिया फिर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। लेकिन जब शादी की बात आई तो इनकार करते हुए उसकी हत्या कर दी। पुलिस अब फरार अमरजीत की खोज में जुटी हुई है। पूजा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतज़ार है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 12:07 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh