त्रिपुष्कर योग देगा हर काम का तीन गुना फल


आँखों देखी न्यूज़ : सूर्योदय के साथ आज सुबह 6 बजे से एक ऐसा दुर्लभ योग बन रहा है जो आपके हर काम का तीन गुना फल देगा इस योग का नाम त्रिपुष्कर योग है। इस मंगलवार को इस योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि नामक शुभ योग भी बन रहा है।

मंगलवार को आप कोई भी शुभ काम शुरू कर सकते हैं। यह काम आपको तीन गुना फायदा पहुंचाएगा। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि नामक शुभ योग भी बन रहा है जिससे निश्चत ही आपको फायदा होगा लेकिन इसके साथ थोड़ी सावधानी की जरूरत भी है क्योंकि इस दिन किए गए कोई भी गलत काम आपको तीन गुना ज्यादा दुष्परिणाम दे सकते हैं।

रविवार, मंगलवार या शनिवार को द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी तिथि के साथ पुनर्वसु, कृतिका, उत्तराषाढ़ और पूर्वाभाद्रपद इन नक्षत्रों में से कोई नक्षत्र आता है तो यह विशेष संयोग त्रिपुष्कर नाम का विशेष योग बनाता है। अब ऐसा योग 2 जुलाई को फिर बनेगा।

इस योग में एक बार किया गया काम तीन गुना हो जाता है। यानी अगर इस योग में कोई भी शुभ या अशुभ काम किया जाए तो उसका फल तीन गुना हो जाता है चाहे अशुभ हो या शुभ हो। मंगलवार को इस योग के साथ सर्वार्थ सिद्धि नामक शुभ योग भी बन रहा है इसलिए किए गए कार्य का शुभ फल मिलना निश्चित है। यह योग मंगलवार दोपहर 02:05 तक रहेगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 4:17 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh