फरीदाबाद: नहर में डूबने बच्चे की मौत


फरीदाबाद,आँखों देखी संवाददाता : आगरा कैनाल खेड़ीपुल पर नहाते वक्त एक 11 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई सूचना मिलते ही पुलिस व गोताखोर मौके पर पहुंचे और बच्चे की तलाश शुरू की। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं लगा था।

पुलिस ने बीपीटीपी व बड़ोली पुल पर कैनाल में जाल फैला दिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान मजदूर कॉलोनी में रहने वाला शकील का 11 साल का बेटा सोहिल शनिवार को आगरा कैनाल के पास गया था। यहां इसकी चाची तसलीमा कपड़े धो रही थी। सोहिल ने कपड़े उतारे और नहर में नहाने लगा। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इसकी चाची ने देखा कि सोहिल अचानक लापता हो गया है। उसने शोर मचा दिया और मौके पर तुरंत पुलिस पहुंची

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:23 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh