इंदौर : मॉडल पूनम पांडे ने फिर की कपडे उतारने ही घोषणा
मनोरंजन 7:31 pm
इंदौर, आँखों देखी संवाददाता : विश्वकप क्रिकेट में भारत के विजयी होने पर निर्वस्त्र होने की घोषणा करने वाली 19 वर्षीय मॉडल पूनम पांडे ने मंगलवार को फिर कहा कि वह निर्वस्त्र होने की अपनी घोषणा पर अब भी कायम हैं।
इन्दौर में टेलीविजन धारावाहिक ‘खतरों के खिलाड़ी’ का प्रचार करने आईं पूनम पांडे ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने निर्वस्त्र होने की घोषणा पब्लिसिटी के लिए नहीं की थी, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि इस घोषणा के बाद उन्हें कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। पूनम ने कहा कि उन्होंने यह घोषणा अपने देश की टीम और अपने प्रशंसकों के लिए की थी जिस पर वह आज भी कायम है। यदि सरकार उन्हें अनुमति दे तो वह कहीं भी निर्वस्त्र हो सकती है। उन्होंने मांग की कि यदि देश में ऐसा करना संभव नही हैं तो उन्हें पेरिस में ऐसा करने की अनुमति दी जाए।

