बेंगलूर : जिस्मफरोशी के आरोप में अभिनेत्री गिरफ्तार
7:25 pm
बैंगलोर, आँखों देखी संवाददाता : जिस्मफरोशी के आरोप में एक 29 साल की अभिनेत्री को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि ये कार्रवाई मंगलवार को हुई है। फिलहाल पुलिस ने अभिनेत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है। पुलिस के मुताबिक इस अभिनेत्री ने दो कन्नड़ फिल्म और 3 टीवी सीरियल में काम किया किया है।
पुलिस के मुताबिक इस अभिनेत्री के अलावा एक और 40 साल की महिला को हिरासत में लिया गया है। इस महिला पर दलाल के रूप में काम करने का आरोप है। इस महिला ने भी दो टीवी सीरियल में काम किया है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से 2 और लोगों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक इन तीनों को तब गिरफ्तार किया गया जब ये अभिनेत्री के साथ एक होटल पहुंचे। पुलिस का कहना है कि ये अभिनेत्री जिस्मफरोशी के मकसद से होटल में आई थी और बाकी लोग उसकी मदद कर रहे थे। वहीं एक आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा।

