नई दिल्ली : तेज हुई रामदेव की रणभेरी की तैयारी

नई दिल्ली , आँखों देखी संवाददाता : कालेधन को लेकर बाबा रामदेव के अनशन को देखते हुए दिल्ली में गतिविधियां तेज हो गई हैं। एक तरफ बाबा रामदेव अनशन की अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं वहीं सरकार और कांग्रेस के हलकों में किसी भी तरह रामदेव को अनशन से रोकने के लिए पूरा जोर लगा रही है। शाम करीब छह बजे रामदेव दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित आर्य अनाथालय में थे। उनके साथ उनके कुछ बेहद करीबी लोग और समर्थक भी थे। बीजेपी के सांसद राम दास अग्रवाल भी बाबा से मिलने आए हुए थे।

सरकार की ओर से केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय रामदेव से बात कर रहे हैं। उन्होंने कल एयरपोर्ट के बाद अलग से रामदेव से 40 मिनट तक बातचीत की थी। इसके बाद आज सुबह से दो बार वे रामदेव से फोन पर बात कर चुके हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक सरकार के कुछ मंत्री एक बार फिर रामदेव से मिलकर उन्हें मनाने की कोशिश कर सकते हैं। सरकार के पास आज रात और कल का पूरा दिन है। परसों यानी चार जून से रामदेव का अनशन शुरू हो जाएगा।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:11 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh