आग से जलकर विवाहिता की मौत
7:47 pm
आँखों देखी न्यूज़ : ग्राम दौलतपुर में एक विवाहिता ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गयी। तीन बच्चों की मां उक्त महिला का विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था। घटनास्थल पर एसएसपी समेत आला अफसर पहुंचे।
उक्त ग्राम निवासी हरिओम की पत्नी मंजू देवी (28) ने मिट्टी का तेल डालकर घर में आग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृत महिला के एक पुत्र व दो पुत्री हैं। घटना के पीछे गृह कलह बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही एसएसपी एके राघव सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया। मृतका के परिजन नहीं आ पाये थे। पुलिस ने पूछतांछ के लिए हरिओम को हिरासत में ले लिया है
