प्रेमी के घर मिली घर से भागी विवाहिता


बकेवर, आँखों देखी संवाददाता : ग्राम पुठियां में पति का घर छोड़ प्रेमी के साथ भागी एक बच्ची की मां को पुलिस ने आज लखीमपुर जिले के मीरपुर कस्बा से बरामद कर लिया है ।

उक्त ग्राम निवासी अजय कुमार ने गत 26 मई को मुकदमा दर्ज कराया था कि जिस समय वह खेत पर थे। तभी उनकी पत्‍‌नी सीमा उनके दोस्त पुनीत श्रीवास्तव के साथ मय जेवरात के आशनाई में भाग गयी। पुनीत उनका गहरा दोस्त था। जिसने पत्‍‌नी को प्रेमजाल में फंसा लिया।

पुलिस ने लखीमपुर जनपद से उक्त विवाहिता को बरामद कर लिया। बकेवर थाने में युवती के आने पर लोगों का तांता लग गया। देरशाम उसे एसडीएम भरथना की न्यायालय में पेश किया गया लेकिन समय अधिक हो जाने के कारण सीमा के बयान नहीं हो सके

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:43 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh