सत्य साई बाबा के कमरे से मिली बेसुमार दौलत


पुट्टापर्थी , पुट्टपर्थी के सत्य साई बाबा के आश्रम में उनके निजी कमरे से करोड़ों रुपये नकद, सोना और चांदी मिला है।

शुक्रवार को को प्रशांत निलयम ट्रस्ट ने उनके निजी कमरे का ताला खोला जिसमें साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये से ज्यादा नकद, 98 किलोग्राम सोना और 317 किलोग्राम चांदी मिली है।

यह वह सामान है जो सत्य साई बाबा के भक्तों ने उन्हें दिया था। इस संपत्ति को एसबीआई में आश्रम के एक लॉकर में जमा कर दिया गया है।

उधर, आयकर विभाग इस सोने और चांदी की कीमत का ठीक-ठीक आंकलन करने में जुट गया है।

गौरतलब है कि कमरा सत्य साई के अस्तपाल में भर्ती होने के बाद से ही बंद था। मीडिया में आई रिपोर्टो में इस कमरे में करोड़ो की नगदी और सोना छिपे होने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन कमरे को खोलने को लेकर ट्रस्ट और साई के परिवार के सदस्यों के बीच कोई सहमति नहीं बन पा रही थी। कुछ लोग चाहते थे कि सत्य साई का कमरा उनके भक्तों की मौजूदगी में खोला जाए

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:37 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh