मुम्बई : प्रफेसर ने कहा सेक्स करो और नंबर पाओ




आँखों देखी न्यूज़ : मुंबई के गोरेगांव के एक जाने-माने कॉलेज के प्रफेसर के अपनी स्टूडेंट को भेजे गए एसएमएस हैं। वह अपनी इस स्टूडेंट से नंबर के बदले सेक्स की डिमांड कर रहा था। युवती ने प्रफेसर की पोल खोली, तो वह अब कह रहा है कि दरअसल वह लड़की का 'कैरक्टर जांच' रहा था। पुलिस ने अभी तक प्रफेसर पर मामला दर्ज नहीं किया है। लेकिन प्रफेसर की हरकत से कॉलेज प्रशासन अच्छी तरह वाकिफ है।

गोरेगांव के एलएस पाटकर कॉलेज ऑफ आर्ट्स के 24 वर्षीय राहुल सरांगले कंप्यूटर हार्डवेयर पढ़ाता है। कॉलेज की एक स्टूडेंट ने 11 जून को अपना रिजल्ट देखा, तो वह फिजिक्स में फेल थी और कंप्यूटर साइंस में काफी कम नंबर आए थे। युवती ने बताया, 'मैंने राहुल सर को SMS किया कि मेरे काफी कम नंबर आए हैं। मुझे इस पर यकीन नहीं हो रहा था।'

सर ने मेरे SMS का जो जवाब दिया मैं सन्न रह गई। युवती ने बताया कि सर ने मुझे कई एसएमएस किए जिसमें उन्होंने पूछा कि क्या उसने कभी पॉर्न देखा है? ... क्या उसने कभी सेक्स किया है?

युवती ने बताया कि मैंने उन्हें एसएमएस किया कि आपका मतलब क्या है? तो उन्होंने जवाब दिया कि तुम्हें अनुभव नहीं है। लेकिन पॉर्न से कुछ आइडिया रहेगा... मैंने शुरू के कुछ मैसेज हटा दिए। लेकिन इसके बाद वह फिर एसएमएस भेजता रहा। फिर मैंने उसे बेनकाब करने का फैसला किया।

युवती ने कहा, 'एक एसएमएस में उसने मुझे दूसरे स्टूडेंट्स के साथ सोने के बारे में बताया, जिन्हें बाद में अच्छे नंबर मिले। फिर उसने एक ऐसे स्टूडेंट के बारे में बताया जो सिर्फ इसलिए अच्छे नंबर ला पाई, क्योंकि वह उसके साथ सोई थी।'

उधर, युवती के आरोपों से सरांगले ने इनकार नहीं किया और कहा, 'मैं तो बस उसका कैरक्टर जांचना चाहता था। मुझे पता लगा था कि वह अच्छी स्टूडेंट है, लेकन उसके नंबर काफी कम आए हैं..अब मैं अपने सहयोगियों को मना पाऊंगा कि लड़की का कैरक्टर ठीक है और उसे अच्छे नंबर मिलने चाहिए थे।'

उधर, युवती इस प्रफेसर को छोड़ने के मूड में नहीं है। युवती ने कहा, 'मेरी हालत का अंदाजा लगाइए...एक लेक्चरर मुझसे किस तरह की बातें कर रह था। मैंने उसे बेनकाब करने का फैसला किया है।'

कॉलेज के प्रिंसिपल एमबी केकरे ने कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि उनके कॉलेज का प्रफेसर ऐसी हरकत कर सकता है। मैं मामले की जांच करवाऊंगा
तुम्हें पता नहीं है कि सेक्स कैसे किया जाता है?...' 'एक लड़की जिसने मेरे साथ सेक्स किया...क्योंकि उसे मेरा पढ़ाने का स्टाइल पसंद था... और मैंने उसे इंजिनियरिंग फर्स्ट ईयर में टॉपर बना दिया।'

Posted by गजेन्द्र सिंह at 7:09 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh