नई दिल्ली :सोनिया गाँधी के घर के बहार युवक ने की खुदकुशी की कोशिश
राजनीति 6:12 pm

नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी के घर के बाहर एक शख्स ने खुदकुशी की कोशिश की है। गनीमत ये रही कि युवक के आत्मदाह करने से पहले ही पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया। युवक अपना नाम नरसिंभन सरस्वती बता रहा है। शनिवार सुबह यूपी में डासना के एक मठ के करीब 12 लोग सोनिया गांधी के घर के बाहर इकठ्ठा हुए। इनका आरोप था कि देश में दंगो को रोकने के लिए बनाया जा रहा कम्युनल वायलेंस बिल अल्पसंख्यकों के पक्ष में और बहुसंख्यकों के खिलाफ है। इनकी मांग थी कि इस बिल पर पुन: विचार किया जाए और इसमें हर धर्म का ख्याल रखा जाए। इसी वजह से इस समूह में से एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।

