नई दिल्ली : पुलिस कस्टडी से बदमाश फरार
3:48 pm
नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : रंगदारी नहीं देने पर मोबाइल विक्रेता पर जान लेवा हमला करने वाला आरोपी बदमाश पुलिस की हिरासत से फरार हो गया है जिसकी तलास में पुलिस जुटी हुई है । बता दे कि बीती रत कुछ बदमाशो एक मोबाईल विक्रेता पर रंगदारी नहीं देने पर जान लेवा हमला किया था गोली लगने से दुकानदार घायल हो गया। इसी बीच भाग रहे बदमाश को वहां मौजूद लोगों ने दबोच पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उपचार के लिए आरोपी संजय को अस्पताल ले जा रही थी, लेकिन बीच रास्ते में बदमाश पुलिस को चकमा दे जिप्सी से फरार हो गया। आरोपी हाल ही में जेल से छूट कर बाहर आया है। डीजीबी रोड थाना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

