महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
8:09 pm
मथुरा, थाना नौहझील के गांव सकत पुर में मंगलवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
नौहझील थाना क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी योगेश शर्मा की पैंतीस वर्षीय पत्नी नीतू काफी दिनों से बीमार चल रही थी। दवा लेने में लापरवाही बरतने पर पति ने पत्नी को फटकार लगा दी। इसी से क्षुब्ध होकर नीतू ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया और उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों का कहना है कि वह काफी दिनों से बीमार चल रही थी और अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष नौहझील का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।

