खौलते हुए तेल की चपेट में आने से तीन झुलसे


जौनपुर: नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी मस्जिद में मंगलवार को खौलते हुए तेल की चपेट में आकर गौतम गुप्ता (18), नेयाज अहमद (14) व रिजवान अहमद (16) झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि कहासुनी होने पर गौतम के मित्र ने गुस्से में आकर गर्म तेल को फेंक दिया था।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:10 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh