वाहन चोर गिरोह गिरफ्तार


आजमगढ़ : रौनापार और बिलरियागंज पुलिस के संयुक्त प्रयास से मंगलवार को तड़के कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने हल्की मुठभेड़ के दौरान वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को धर दबोचा, जबकि उसके दो साथी मौके से भाग निकले। पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की तीन बाइक बरामद करने का दावा किया है।

थानाध्यक्ष रौनापार रामकृष्ण द्विवेदी तथा थानाध्यक्ष बिलरियागंज एसएन त्रिपाठी अपनी-अपनी टीम के साथ रौनापार थाना क्षेत्र के खोजौली मोढ़ पर खड़े थे। पुलिस एक वांछित अपराधी की तलाश में थी। तड़के करीब 4 बजे लाटघाट की ओर से आ रहे एक ही बाइक पर सवार तीन युवकों को देख पुलिस ने संदेहवश उन्हें रोका। पुलिस को देखते ही वाहन सवार युवक पुलिस पर फायर करते हुए भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे युवकों की घेरे बंदी कर एक को दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक यमहा बाइक बरामद करते हुए पकड़े गये युवक को थाने लायी। पकड़ा गया रमेश मौर्य रौनापार थाना क्षेत्र के सपहां चांद गांव का निवासी है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से चोरी की दो पल्सर बाइक बरामद किया है। मौके से फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। इस संबंध में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 8:13 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh