नई दिल्ली : रिजर्व बैंक ने चवन्नी को बंद करने का फैसला किया


नई दिल्ली, आँखों देखी संवाददाता : एक जमाना था जब दादा-दादी से चवन्नी मिल जाने पर बच्चे खुशी से उछल पड़ते लेकिन आज चवन्नी तो क्या अठन्नी की भी कोई पूछ नहीं रही। रिजर्व बैंक ने चवन्नी को बंद करने का फैसला किया है और कल से यह इतिहास बनकर रह जाएगी।

रिजर्व बैंक के आदेश के अनुसार कल यानी 30 जून 2011 से च्च्चीस पैसे का सिक्का यानी चवन्नी की वैद्यता समाप्त हो जाएगी। बढ़ती महंगाई के इस दौर में रुपये की कीमत घटने से छोटे सिक्के पहले ही चलन से बाहर हो चुके हैं। अब तो अठन्नी भी बाजार में नहीं दिखाई देती है, चवन्नी तो पहले ही चलन से बाहर हो चुकी है। पाच, दस और बीस पैसे के सिक्के तो गुजरे जमाने की बात हो चुके हैं।

रिजर्व बैंक सूत्रों ने बताया कि 31 मार्च 2010 तक बाजार में पचास पैसे से कम मूल्य वाले कुल 54 अरब 73 करोड़ 80 लाख सिक्के प्रचलन में थे, जिनकी कुल कीमत 1455 करोड़ रुपये मूल्य के बराबर हैं। यह बाजार में प्रचलित कुल सिक्कों का 54 फीसदी तक है।

हालाकि, मुद्रास्फीति की बढ़ती दर के कारण बाजार में 25 पैसे का सिक्का प्रचलन में काफी समय पहले से ही बंद है और आमतौर पर दुकानदार अथवा ग्राहक लेन-देन में इसका प्रयोग नहीं करते हैं।

जानकारी सूत्रों के अनुसार 25 पैसे के सिक्के का धातु मूल्य की लागत ज्यादा पड़ती है। अर्थशास्त्र की भाषा में इसे सिक्के की ढलाई का नकारात्मक होना कहा जाता है। शुरुआत में इसका मूल्य उसकी लागत से अधिक होता था। धातु और अंकित मूल्य के बीच का यह अंतर ही सरकार का फायदा होता है, लेकिन अंकित मूल्य कम और धातु मूल्य अधिक होने से यह नुकसानदायक हो जाता है।

उल्लेखनीय है कि सिक्के बनाने में मुख्य रूप से ताबा, निकल, जस्ता और स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल किया जाता है। वैश्विक बाजार में इन प्रमुख धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण अधिकतर देश कम मूल्य वाले सिक्के बनाने से कतराने लगे हैं।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 3:08 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh