ब्याज दरों में 0.25 फीसद की बढ़ोतरी कर सकता है रिजर्व बैंक
व्यापार 10:51 am
आंखो देखी न्यूज़ : ऊंची मुद्रास्फीति का दबाव में रिजर्व बैंक अल्पकालिक नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 फीसद की बढ़ोतरी कर सकता है.
रिजर्व बैंक 26 जुलाई को तिमाही समीक्षा बैठक करने वाला है.
केनरा बैंक की कार्यकारी निदेशक अर्चना एस भार्गव ने कहा, 'यह सामान्य धारणा है कि त्रैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान रिजर्व बैंक अपनी ब्याज दरों में प्रतिशत 0.25 अंक की बढ़ोतरी कर सकता है.’
उल्लेखनीय है कि जून माह के दौरान सकल मुद्रास्फीति की दर 9.44 फीसद थी, जब कि पांच-छह फीसद तक की मुद्रास्फीति को ही आरामदेह माना जाता है.
उल्लेखनीय है कि आवश्यक वस्तुओं की लगातार कीमतों बढ़ने से रिजर्व बैंक मार्च 2010 से 10 बार अपनी ब्याज दरों में वृद्धि कर चुका है.
एचएसबी इंडिया के मुख्य कार्यकारी स्टुअर्ट डेविस ने भी कहा कि रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद है.
एस बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी राणा कपूर ने कहा कि बाजार यह मान कर चल रहा है कि नीतिगत दरों में प्रतिशत 0.25 अंक की वृद्धि की जाएगी.
