मेरठ , आज का पंचांग
ज्योतिष, पंचांग 10:47 am
तिथि- दशमी
नक्षत्र- कृतिका,
सूर्योदय- 05:49
सूर्यास्त- 07:13
अक्षांक्ष- 23:11 उत्तर
देशांश- 75:43 पूर्व
ग्रह स्थिति- चंद्र वृष में, सूर्य कर्क में, मंगल वृष में, बुध सिंह में, गुरू मेष में, शुक्र कर्क में, शनि कन्या राशि में, राहु वृश्चिक में और केतु वृष राशि में स्थित है।
किस दिशा में यात्रा- पूर्व दिशा, यदि आवश्यक हो तो दर्पण में चेहरा देख कर यात्रा प्रारंभ करें।
चोरी गई वस्तु- उत्तर दिशा में चोरी गई समझें, मिलना संभव नही है।
कैसा होगा साल-
इस वर्ष आपको अन्य वर्षों की अपेक्षा ज्यादा लाभकारी होगा। आप सामान्य से ज्यादा धन कमाएंगे। कार्य के प्रति जिम्मेदारी आपको दूसरों से सर्वश्रेष्ठ बनाएंगी। साल के मध्य में व्यवसाय बदलने का विचार आएगा। नौकरी में तबादले की संभावना है। जिम्मेदारियों में भी वृद्धि होगी। परिवार के प्रति आप पूरी तरह समर्पित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। रोग एवं चिंता से भयमुक्त रहेंगे।
आज का कारोबार-
आज व्यापार में स्थिरता रहेगी। खरीददारी ज्यादा होगी। नारियल, खोपरा, तेल, कपास, तिल, मावा के भावों मे तेजी आएगी। सोना-चांदी अस्थिर रहेंगे। तांबा, सीसा, पीतल के भाव भी तेज रहेंगे। सेंसेक्स में मामुली वृद्धि होगी।

