मेरठ , आज का राशिफल : 25 जुलाई 2011

आंखो देखी न्यूज़ : मेष :- आज आप कई प्रकार के उलझनों में ग्रस्त रहेंगे। एक ओर अपने प्रेमी या प्रिय जन के लिए कोई वस्तु या उपहार खरीदने की जल्दीबाजी रहेगी। दूसरी ओर आपके कार्य क्षेत्र में भी काम का प्रेशर ज्यादा रहेगा। सही वक्त पर आकर आपका वाहन आदि भी साथ नहीं देगा। ऐसे वक्त पर आपकी अपनी सूझबूझ और इच्छा शक्ति बहुत काम आयेगी। वृष :- बदलाव आने से आप कभी भी घबराते नहीं हैं लेकिन आज सरकार कोर्ट - कचहरी की तरफ से कुछ ऐसे बदलाव रहे हैं जिससे आपकी हिम्मत जवाब दे रही है। किसी प्रकार के कानूनी फंदे में भी आप फंसना नहीं चाहते हैं ऐसे में पलायन करना भी ठीक नहीं। मिथुन :- आपके अंदर बहुत ही उच्चकोटि का मनोबल बना हुआ है। हो सकता है कोई गंभीर मामला इन दिनों आपकी रोजी - रोटी को प्रभावित कर रहा है। नियम और कानून की परवाह करते हुए आप अपने काम में तत्पर रहें।

कर्क :- आज सुबह कुछ ऐसी खबर आपको मिलेगी कि आपका धनकोष वृद्धि की ओर होगा। यदि आपने किसी संस्था या कार्यदल के साथ काम किया हुआ है तो उनकी ओर से भी कोई लाभदायक पेशकश आपको की जा सकती है।

सिंह :- आज आपको अपना कामकाज छोड़कर कहीं पिकनिक या छुट्टी बनाने का मूड रहेगा। अपने प्रेमी साथ मिलकर कुछ आगे की योजना भी तैयार करनी होगी। यदि आपका घर से निकलने का कार्यक्रम हो तो अपना फालतू सामान घर पर ही छोड़ जाएं।

कन्या :- आज के दिन आपको किसी समस्या भरे प्रसंग का हल निकालना है। जरूरी बात है कि आपको अन्य दूसरे लोगों का भी सहयोग लेना पड़ेगा अत : जरूरी है कि दोपहर तक किसी से विरोध नहीं बढ़ाएं। उसके बाद कुछ ऐसा बदलाव रहा है कि अचानक ही आपकी मनोकामना पूर्ण होने जा रही है।

तुला :- अपने किसी स्वजन के लिए शुभचिंतक कार्य का आयोजन करना आपकी जिम्मेदारी है। आज के दिन किसी ऐसे ही उत्तरदायित्व की पूर्ति होने वाली है और आपको किसी कार्य विशेष को सम्पन्न करने का श्रेय भी मिलने वाला है। दूसरों के लिए किया गया यह पुण्य कार्य आपके यश और सम्मान को चार चांद लगा सकता है।

वृश्चिक :- हमेशा की तरह आज भी कोई व्यक्तिगत कार्य आपको सारे दिन काम में उलझाए रखेगा। अपने दिन भर के कार्य का विश्लेषण करने से आपको शाम तक पता लगेगा कि आप कहीं पर कोई भूल करके आये हैं। इस भूल को सुधारने के लिए तत्काल ही किसी से सम्पर्क करना होगा।

धनु :- आज के दिन आपको अपने कामकाज की विस्तार से चर्चा करनी चाहिए। हो सकता है इसमें आपका कोई तात्कालिक फायदा नहीं हो फिर भी जिस संस्था के लिए आप काम कर रहे हैं उसका लाभ सोचना भी आपका कर्तव्य है। यही लाभकारी प्रयास आपके लिए एक अच्छा उदाहरण बन जाएगा और लोग समय समय पर आपकी कार्यप्रणाली की तारीफ करते रहेंगे।

मकर :- वैसे तो आप अपने घर - परिवार के सदस्यों की पूरी चिंता करते हैं लेकिन आज आपको किसी एक सदस्य की तरफ विशेष ध्यान देना होगा। हो सकता है कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी चल रही हो। संकट को टालने के लिए अपनी अर्थ व्यवस्था को सुदृढ़ रखें। पैसा कहीं पर काम सकता है। काम - काज में लापरवाही से बचें।

कुंभ :- आप हमेशा ही दूसरों के भरोसे बैठकर अपने लिए कुछ प्राप्त कर लेने की इच्छा रखते हैं। किसी दूसरे की चेष्टा पर स्वयं लाभ उठा लेना बहुत दिनों तक जारी नहीं रहेगा। एक एक दिन आपको अपने लिए भी परिश्रम करना पड़ेगा। बेहतर होगा कि आज से ही अपने को इस ओर मोड़ लें। आखिर संकल्प लेने से ही कार्य की सिद्धि होती है।

मीन :- अपनी मंजिल पर पहुंच कर भी आप कभी - कभी अपने आपको बहुत पीछे महसूस करते हैं। पूरा फासला तय करने में अभी एक सांस की दौड़ और लगानी है। ऐसे में अगर आप तत्काल कमर कस लें। आलस्य और आशंका को त्याग कर कम साधनों में भी जंग जीती जा सकती है।

Posted by रवि चौहान at 10:41 am.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh