विदेशी मुद्रा भंडार में 11.2 करोड़ डालर की गिरावट

पिछले सप्ताह देश के विदेशी मुद्रा भंडार में 11.2 करोड़ डालर की गिरावट दर्ज की गई है.

15 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 11.2 करोड़ डालर घटकर 314.507 अरब डालर रह गया. इसका कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट है.

इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार में 1.10 अरब डालर की गिरावट आई थी और यह 314.62 अरब डालर रह गया था.

विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों का है जो समीक्षाधीन सप्ताह में 11.5 करोड़ डालर घटकर 282.30 अरब डालर रह गया. यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार शाम जारी साप्ताहिक आंकड़ों में दी.

अमेरिकी डालर में होने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों की गणना में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्रा में सुधार या अवमूल्यन के प्रभाव भी शामिल होते हैं.

रिजर्व बैंक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भंडार 24.668 अरब डालर पर अपरिवर्तित रहा.

केन्द्रीय बैंक ने कहा कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भंडार की स्थिति में सपताह के दौरान वृद्धि देखी गई है.

आंकड़ों में कहा गया है कि विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डालर बढ़कर 4.584 अरब डालर हो गया जबकि आईएमएफ में देश के आरक्षित भंडार की स्थिति 10 लाख डालर बढ़कर 2.956 अरब डालर रही.

Posted by रवि चौहान at 7:23 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh