हरिद्वार में कांवड़ मेले के चलते सभी स्कूल 29 जुलाई तक बंद


आंखो देखी संवाददाता : हरिद्वार में कांवड़ मेले के चलते सभी स्कूल 29 जुलाई तक बंद करने का निर्देश दिया गया है.

हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी सचिन कुव्रे ने जिले में कांवड यात्रा के चलते भारी भीड़ के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आगामी 29 जुलाई तक बंद रखने का आदेश दिया है.

आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि कांवड़ियों के भारी भीड़ के चलते सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों में आज से लेकर आगामी 29 जुलाई तक अवकाश घोषित कर दिया है.

सूत्रों के अनुसार जिला शिक्षाधिकारी को इस आदेश का पालन करने का निर्देश जारी किया गया है.

--

Posted by रवि चौहान at 7:20 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh