नेटवर्क जाम 15 मिनट तक सम्पर्क नहीं कर पाए मुख्यमंत्री


मुंबई।। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने सीरियल ब्लास्ट के बाद 15 मिनट तक राज्य के टॉप पुलिस अफसरों से बात तक नहीं कर पाए। ऐसा वह किसी सदमे की वजह से नहीं, बल्कि ब्लास्ट के बाद मोबाइल कम्युनिकेशन सिस्टम चरमराने के कारण बात नहीं कर पाए। इसकी वजह से हम बहुत बहुत तनावपूर्ण स्थिति में थे। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने इस बात का खुलासा स्वयं किया।

उन्होंने कहा कि सरकार अब सैटलाइट फोन अथवा एक सुरक्षित कम्युनिकेशन सिस्टम डिवेलप करने पर विचार कर रही है।

चव्हाण ने न्यूज चैनलों के बातचीत करते हुए कहा कि मोबाइल कम्युनिकेशन सिस्टम पूरी तरह से चरमरा गई। फोन लाइन जाम हो गई थी। मैं मुंबई के पुलिस कमिश्नर, महाराष्ट्र के डीजीपी से करीब 15 मिनट तक सम्पर्क नहीं कर पाया। यह बहुत गंभीर स्थिति है। हम मोबाइल फोन और रेडियो वायरलेस कम्युनिकेशन टेक्नॉलजी पर पर निर्भर थे।

उन्होंने कहा कि इस कमी को दूर किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मैंने एक ऐसा सुरक्षित सिस्टम डिवेलप करने के लिए बात की ताकि 15 मिनट नेटवर्क जाम जैसी स्थिति फिर से दोबारा न हो।

उन्होंने कहा कि अधिकारी पूरे राज्य में 'वेरी हाई फ्रीक्वेंसी' नेटवर्क को पुनजीर्वित करने के प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि यह वर्तमान में प्रयोग में नहीं है।

Posted by गजेन्द्र सिंह at 6:15 pm.

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने सीएजी विनोद राय की नीयत पर सवाल उठाते हुए कहा कि राय राजनीतिक महत्वाकांक्षा के कारण सीएजी की रिपोर्ट लीक कर रहे हैं। रविवार को इंदौर में उन्होंने ये बात कही।

मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कहा है कि क्षेत्रीय फिल्मों को सहयोग और समर्थन की जरूरत है। इस वजह से वो ऐसी फिल्मों में काम के बदले पैसा नहीं लेते। अमिताभ इन दिनों 'गंगा देवी' भोजपुरी फिल्म में काम कर रहे हैं।

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी 353 रनों पर सिमटी।

रोजर फेडरर और ब्रिटेन के एंडी मरे साल के चौथे और अंतिम ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के चौथे दौर में पहुंचे।

 

2010-2011 आवाज़ इंडिया मीडिया प्रॉडक्शन. All Rights Reserved. - Designed by Gajender Singh